टिहरी गढ़वाल: शहीद दुर्गा मल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डोईवाला के प्राणी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ महावीर सिंह रावत को श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय बादशाहीथौल चंबा, टिहरी के नए परीक्षा नियंत्रक के तौर पर नियुक्त किया गया है। आपको बता दें कि डॉ महावीर सिंह रावत प्राणी विभाग के विभागाध्यक्ष हैं और पिछले 8 वर्षों से डोईवाला महाविद्यालय में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वे पिछले 15 वर्षों तक राज्य के स्नातकोत्तर महाविद्यालय उत्तरकाशी में भी कार्यरत रहे। उनको 1 साल के लिए श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय का परीक्षा नियंत्रक नियुक्त किया गया है। शासन ने उनसे 1 सप्ताह के भीतर कॉलेज से कार्य मुक्त होकर नई जिम्मेदारी संभालने की अपेक्षा की है।