पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी दीपक सिर्फ चंपावत ही नहीं दिल्ली-हरियाणा की 35 महिलाओं को भी इसी तरह ब्लैकमेल कर चुका है। पढ़िए पूरी खबर
-
Komal Negi
-
Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
Image: police arrested youth of champawat for making fake Id
चम्पावत: सोशल मीडिया के दौर में लड़कियों की सुरक्षा दांव पर लगी है, वो खुद को असुरक्षित महसूस करने लगी हैं। अपराधी प्रवृत्ति के लोग लड़कियों को अपने जाल में फंसाकर उन्हें ब्लैकमेल करते हैं। कई बार सामाजिक बहिष्कार के डर से लड़कियां इसका विरोध भी नहीं कर पाती। हाल में चंपावत पुलिस ने एक ऐसे ही सिरफिरे युवक को हरियाणा से गिरफ्तार किया। ये युवक लड़कियों की फोटो चोरी कर उनके नाम से फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाता था। फिर लड़कियों को बदनाम करने की धमकी देकर उन पर अनैतिक संबंध बनाने का दबाव डालता था। आरोपी ने चंपावत के अलावा दिल्ली-हरियाणा की करीब 35 महिलाओं और युवतियों को उनकी फर्जी आईडी बनाकर ब्लैकमैल किया।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में सरेआम युवक की गुंडई..चलती कार में चलाई गोलियां, वायरल हुआ वीडियो
पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम दीपक सिंह बोहरा पुत्र भोपाल सिंह बोहरा है। वो 25 साल का है। आरोपी दीपक मूलरूप से चंपावत के ग्राम बसौटा का रहने वाला है। आरोपी दीपक पकड़ा कैसे गया, ये भी बताते हैं। पिछले दिनों रीठासाहिब क्षेत्र की बीए की एक छात्रा ने ई-मेल से एसपी को शिकायती पत्र भेजकर एक अज्ञात युवक पर सोशल मीडिया में उसे बदनाम करने की साजिश रचने का आरोप लगाया था। मामले की जांच चंपावत पुलिस कर रही थी। साइबर सेल की जांच में लड़की को ब्लैकमेल करने वाले युवक की लोकेशन हरियाणा के थाना कैथल के एक होटल में पाई गई। बुधवार को एक पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और आरोपी दीपक को गिरफ्तार कर लिया।
यह भी पढ़ें - ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल प्रोजक्ट में आएगी तेजी..मिलेगा 4200 करोड़ का बजट
जांच में पता चला कि आरोपी ने चंपावत जिले के अलावा दिल्ली और हरियाणा की भी करीब 35 महिलाओं और युवतियों के नाम से फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाई हैं। आरोपी युवक वॉट्सएप से महिलाओं की डिस्प्ले फोटो डाउनलोड कर फर्जी आईडी बनाता था। फिर उन पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालता था। बहरहाल आरोपी युवक पुलिस की गिरफ्त में है। उससे पूछताछ की जा रही है। प्रदेश में साइबर क्राइम के मामले बढ़ रहे हैं, इनसे सबक लें। सोशल मीडिया पर फोटो-वीडियो शेयर करते हुए सतर्क रहें। प्राइवेसी सेटिंग्स का इस्तेमाल करें। अनजान लोगों से दोस्ती करने से बचें।