Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर के काशीपुर से एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है। काशीपुर के केलाखेड़ा थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतका के मायके पक्ष ने उसके ससुराल वालों के ऊपर गंभीर आरोप लगाए हैं और उन्होंने पुलिस को तहरीर देते हुए कहा है कि उनकी बेटी ने आत्महत्या नहीं की बल्कि उसके ससुराल पक्ष द्वारा साजिश के तहत उसकी हत्या की गई है। उनका आरोप है कि उनकी बेटी के ऊपर दहेज को लेकर दबाव बनाया था और इसलिए उनकी बेटी से पीछा छुड़ाने के लिए उसके ससुराल वालों ने उसको जान से मार दिया और इस पूरे मामले को आत्महत्या का नाम दे दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को अपनी पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है कब्जे से मिलेगा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही यह साफ हो पाएगा क्या किया महिला ने सच में खुदकुशी की है या साजिश के तहत उसकी हत्या हुई है।