अच्छी खबर: गुप्तकाशी को मिलेगा नगर पंचायत का दर्जा..खुलेंगे तरक्की के द्वार

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गुप्तकाशी को नगर पंचायत बनाने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र में विकास के द्वार खुलेंगे। केदारनाथ आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को भी बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
Guptkashi: Now guptkashi will become nagar panchayat
Image: Now guptkashi will become nagar panchayat

रुद्रप्रयाग: रुद्रप्रयाग जिले के गुप्तकाशी क्षेत्र में रहने वाले लोगों की बरसों पुरानी साध पूरी होने जा रही है। गुप्तकाशी को जल्द ही नगर पंचायत का दर्जा दिया जाएगा। रुद्रप्रयाग दौरे पर आए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए गुप्तकाशी को नगर पंचायत का दर्जा देने की बात कही। मुख्यमंत्री ने बीजेपी कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव के लिए एकजुट होने को कहा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बीजेपी कार्यकर्ताओं से गुप्तकाशी क्षेत्र की समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुप्तकाशी को जल्द ही नगर पंचायत का दर्जा दिया जाएगा। इससे क्षेत्र में विकास के द्वार खुलेंगे। तिलवाड़ा में हुए संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने बीजेपी कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की। इस दौरान बीजेपी महिला मोर्चा ने मुख्यमंत्री का मांगल गीतों और फूल-मालाओं से स्वागत किया।

यह भी पढ़ें - पहाड़ का इको वॉरियर: 26 साल के चंदन ने लगाए 40 हजार पौधे..तैयार किया अपना जंगल
बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने क्षेत्र के लिए कई बड़े ऐलान किए। उन्होंने गुप्तकाशी को नगर पंचायत बनाने की घोषणा की। क्षेत्र के लोगों ने भी इस पर खुशी जताई है। लोगों ने कहा कि गुप्तकाशी कस्बा पूरी केदारघाटी में होने वाली गतिविधियों का प्रमुख केंद्र है। नगर पंचायत बनने से यहां जन सुविधाएं बेहतर होंगी। इससे पहले साल 2016 में पूर्व सीएम हरीश रावत ने भी गुप्तकाशी को नगर पंचायत बनाने की घोषणा की थी, लेकिन इस योजना पर काम आगे नही बढ़ा। अब मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने क्षेत्र को नगर पंचायत बनाने की बात कही है। इससे क्षेत्रवासियों के साथ-साथ केदारनाथ आने-जाने वाले यात्रियों को भी सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री ने तिलवाड़ा स्थित गढ़वाल मंडल विकास निगम गेस्ट हाउस में जिलास्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक भी ली। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को जिले में रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।