Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
ऋषिकेश: पहाड़वासी सालों से उत्तराखंड के चारधामों के रेल सेवा से जुड़ने का इंतजार कर रहे हैं, ये इंतजार अगले कुछ सालों में खत्म होने वाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना तेजी से आकार ले रही है। इस परियोजना के तहत एक किलोमीटर टनल की खुदाई का काम भी पूरा हो गया है। जिसकी जानकारी रेलवे मिनिस्टर पीयूष गोयल ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से साझा की। उन्होंने लिखा कि देवभूमि उत्तराखंड में ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की पहली एक किमी टनल की खुदाई का काम पूरा हो गया है। निर्माण की दृष्टि से हिमालय के इस कठिन और अत्यंत चुनौतीपूर्ण क्षेत्र में 125 किमी लंबी इस परियोजना को 2024 तक पूरा करने के लिए रेलवे प्रतिबद्ध है। रेलमंत्री ने टनल की तस्वीरें भी साझा कीं। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे प्रोजेक्ट के तहत चारों धामों को आपस में जोड़ने के लिए 125 किमी लंबी रेलवे लाइन बनाई जानी है