Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: उधम सिंह नगर के दिनेशपुर से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। उत्तराखंड में आत्महत्या के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। खासकर कि युवा वर्ग जिंदगी से तंग आकर अपनी जिंदगी को खत्म कर रहा है। कम उम्र के युवाओं के बीच अवसाद और डिप्रेशन बहुत आम हो गया है। आत्महत्या की ताजी घटना उत्तराखंड के यूएसनगर स्थित दिनेशपुर से सामने आई है जहां महज 18 वर्ष की लड़की ने जहर खा कर आत्महत्या कर ली। जी हां, आखिर 18 साल की उम्र क्या होती है। यही वो उम्र होती है जब बच्चे नई-नई दुनिया देखते हैं मगर मृतका ने अपनी जिंदगी के आगे विराम लगाना ही मुनासिब समझा। आखिर ऐसी क्या वजह रही होगी कि लड़की ने अपनी ही जिंदगी का इतना दर्दनाक तरह से अंत कर दिया। उसके इस कदम के बाद से ही उसके घर मे हड़कंप मच रखा है। सभी लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है। लड़की ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खा कर अपनी जिंदगी समाप्त की।