Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
चमोली: चमोली जिले में ग्लेशियर टूटने से पावर प्रोजेक्ट पूरी तरीके से तबाह हो गया है। इस आपदा में अनगिनत लोगों के बहने की खबर मिली है। अब सरकारी आंकड़ों का इंतजार हो रहा है कि आखिर कितने लोग इस आपदा में बड़े हैं। अब तक मिल रही जानकारी के मुताबिक स्थानीय लोगों का कहना है करीब 100 से 200 लोगों के बहने की सूचना है। नदी का रौद्र रूप वीडियो में साफ देखा जा सकता है। इस बीच रुद्रप्रयाग श्रीनगर से लेकर देवप्रयाग हरिद्वार तक अलर्ट जारी कर दिया गया है। निचले इलाके में लोगों को सावधान कर दिया गया है। पुलिस के सायरन लगातार बज रहे है। दरअसल खबर मिली कि तपोवन में स्थित एक ग्लेशियर टूट गया। ग्लेशियर के टूटने के बाद तबाही कुछ इस कदर मची की ऋषि गंगा पावर प्रोजेक्ट पूरे तरीके से बह गया। ऐसे में बड़ी त्रासदी की खबर मिल रही है। आगे देखना होगा कि आधिकारिक आंकड़े क्या कहते हैं।
यह भी पढ़ें - ब्रेकिंग: चमोली जिले में तबाही, रुद्रप्रयाग से देवप्रयाग तक अलर्ट..सावधान रहें