Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
चमोली: आज का दिन उत्तराखंड के इतिहास में सबसे बुरे दिनों में शामिल हो गया है। चमोली में आज जो आपदा आई है उसके बाद से ही समस्त उत्तराखंड के लिए देशभर में प्रार्थना की जा रही है। चमोली में ग्लेशियर टूटने से भारी तबाही हुई, कई घर बह गए हैं। कई पावर प्रोजेक्ट्स को इससे नुकसान हो गया है। 150 से अधिक मजदूर अबतक लापता बताए जा रहे हैं। राज्य के मुख्यसचिव, आपदा सचिव, पुलिस अधिकारी एवं समस्त टीम आपदा कंट्रोल रूम में स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। सीएम रावत घटनास्थल पर जायजा लेने पहुंच चुके हैं। उत्तराखंड सरकार ने उत्तराखंड के चमोली में ग्लेशियर फटने से उपजी आपदा की स्थिति से निपटने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। हो सके तो ये नंबर शेयर कर के लोगों तक पहुंचाएं। अफवाह भी बहुत फैल रही हैं। इन नंबरों पर संपर्क कर के सही जानकारी ली जा सकती है। आपदा परिचालन केंद्र का नम्बर - 1070, 1905 या 9557444486