Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
चमोली: उत्तराखंड में अभी-अभी एक लेटेस्ट अपडेट आई है। पुलिस कंट्रोल रूम गोपेश्वर से मिली जानकारी के मुताबिक चमोली जिले में नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। पुलिस अधीक्षक चमोली ने आदेश दिया है कि नदी के आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों को अलर्ट किया जाए। इसके बाद पुलिस नदी के आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों को अलर्ट कर रही है। आपको बता दें की 7 फरवरी को तपोवन में ग्लेशियर टूटने के कारण भारी तबाही मची है। इस तबाही में अनगिनत लोग लापता बताए जा रहे हैं जबकि 7 लाश बरामद हो चुकी है। इस वक्त एनडीआरएफ और आईटीबीपी के जवान रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे हैं। इसके अलावा इस आपदा में सैकड़ों मवेशियों के भी लापता होने की खबर है..इसके अलावा अब तक करीब 40 लोगों को बचाया भी गया है। इस बीच पुलिस कंट्रोल रूम गोपेश्वर से मिली जानकारी के मुताबिक नदी का जलस्तर एक बार फिर से पढ़ रहा है। निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को लगातार अलर्ट किया जा रहा है। पुलिस ने सभी से अपील की है कि कृपया घबराएं नहीं अलर्ट रहें ।