Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
चमोली: चमोली में हुई आपदा ने देशभर के लोगों को झकझोर कर रख दिया है। घटना के बाद स्थानीय पुलिस और प्रशासन के अलावा एनडीआरएफ, आईटीबीपी और सेना राहत और बचाव में जुटी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क्षेत्र में चल रहे बचाव अभियान पर नजर बनाए हुए हैं। चमोली आपदा पर भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर ऋषभ पंत ने भी गहरा दुख व्यक्त किया है। दुख की इस घड़ी में ऋषभ पंत ने सच्चे पहाड़ी होने का फर्ज निभाते हुए मदद का हाथ बढ़ाया है। उन्होंने अपनी मैच फीस बचाव कार्य के लिए देने का ऐलान किया। साथ ही पीड़ितों की हरसंभव मदद करने की बात भी कही। ऋषभ पंत ने रविवार देर शाम एक ट्वीट करते हुए लिखा 'उत्तराखंड में लोगों की जान जाने से बेहद दुखी हूं। मैं अपनी मैच फीस को बचाव कार्य में देने का ऐलान करता हूं और लोगों से भी यह अपील करता हूं कि वो भी दुख की इस घड़ी में पीड़ित लोगों की मदद के लिए आगे आएं।