Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
चमोली: उत्तराखंड के चमोली जिले में भीषण आपदा आई है। इस आपदा में कई लोगों के मारे जाने की खबर है। इसके अलावा कई लोग लापता बताए जा रहे हैं। डीडीआरएफ और एनडीआरएफ के जवान लगातार अपना कर्तव्य निभाने में जुटे हुए हैं। भीषण आपदा के बाद जिस तरह से जवानों ने मोर्चा संभाला है वह काबिले तारीफ है। अब तक कई लोगों को बचाया जा चुका है और कुछ लोगों को बचाने का अभियान लगातार जारी है। जो लापता हो गए हैं उन्हें ढूंढने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहे हैं और जवान पूरी कर्तव्य निष्ठा के साथ अपने काम में जुटे हुए हैं। वास्तव में इस वक्त देवभूमि में वर्दी में भगवान घूम रहे हैं।हम आपको राहत और बचाव की 10 तस्वीरें दिखा रहे हैं जिन्हें देखकर आपको इन जवानों पर गर्व होगा।