Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
चमोली: चमोली आपदा से जुड़ी एक लेटेस्ट खबर सामने आई है। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक अब तक 18 लाश बरामद कर दी गई है। इसके अलावा बड़ी खबर यह है कि अभी तक कुल मिलाकर 202 लोग लापता हैं। बाकी आंकड़ों की गणना की जा रही है। खबर यह भी है कि यहां एक सुरंग में करीब 25 से 35 लोग फंसे हुए हैं। इन लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है। इस आपदा में करीब 6 पुल तबाह हो गए हैं। इसके अलावा 6 लोगों के घायल होने की सूचना मिल रही है। एक और बड़ी खबर यह है कि एनटीपीसी से करीब 12 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। आपको बता दें कि चमोली जिले में ग्लेशियर टूटने की वजह से बड़ी आपदा आई है। सोशल मीडिया पर तमाम वीडियो वायरल हो रहे हैं जिनमें तबाही का मंजर देखा जा सकता है। आगे की लेटेस्ट अपडेट के लिए आप राज्य समीक्षा के साथ जुड़े रहिए।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड आपदा वर्दी में घूम रहे हैं भगवान...देखिए राहत और बचाव की 10 तस्वीरें