Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड के चमोली जिले से लगातार बुरी खबरें आ रही हैं। रविवार को यहां ग्लेशियर टूटने से बड़ा हादसा हो गया। क्षेत्र में राहत और बचाव अभियान चल रहा है। चमोली जिला पुलिस ने 19 शव मिलने की पुष्टि की है, लेकिन 200 से ज्यादा लोग अब भी लापता हैं। आपदा प्रभावित रैणी क्षेत्र में रविवार से डीजीपी अशोक कुमार कैंप कर रहे हैं। एनडीआरएफ के डीजी एसएन प्रधान ने आपदा के दौरान कई लोगों के धौली गंगा में बह जाने की आशंका जताई है। केंद्र और राज्य सरकार ने प्रभावितों को मुआवजा देने की घोषणा की है। हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को राज्य सरकार चार और केंद्र सरकार दो लाख रुपये की सहयोग राशि देगी। वहीं एक बड़ी खबर रुद्रप्रयाग जिले से भी आ रही है। तपोवन ऋषिगंगा में ग्लेशियर टूटने की घटना के बाद रुद्रप्रयाग जिले के बेला और सारी गांव में अलकनंदा नदी के किनारे से दो शव बरामद किये गये हैं।