पहाड़ का भीम सिंह: सांपों को पकड़ने का अद्भुत हुनर..6000 सांपों को कर चुका है रेस्क्यू

भीम सिंह अब तक 6 हजार से ज्यादा सांपों को पकड़कर जंगल में सुरक्षित छोड़ चुके हैं। इस तरह भीम सिंह न सिर्फ इंसानों को सांपों के जहर से बचा रहे हैं, बल्कि सांपों की रक्षा का काम भी कर रहे हैं।
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
Nainital news: Story of nainital bheem singh
Image: Story of nainital bheem singh

नैनीताल: सांपों की दुनिया अद्भुत और रहस्यमयी है। लोग इनकी पूजा करते हैं, लेकिन इनसे डरते भी हैं। सांप जहरीला हो या ना हो, इनसे डर सभी को लगता है, लेकिन नैनीताल के एक युवक की सोच सांपों को लेकर एकदम अलग है। इस युवक में सांप पकड़ने का ऐसा हुनर है, जिसे देख आप भी दांतों तले अंगुली दबा लेंगे। इनका नाम भीम सिंह है। भीम सिंह को लोग सर्प प्रेमी और सर्प विशेषज्ञ के तौर पर पहचानते हैं। भीम सिंह अब तक 6 हजार से ज्यादा सांपों को पकड़कर जंगल में सुरक्षित छोड़ चुके हैं। इस तरह भीम सिंह न सिर्फ इंसानों को सांपों के जहर से बचा रहे हैं, बल्कि सांपों की रक्षा का काम भी कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें - चमोली आपदा:लखीमपुर के दो भाइयों समेत 26 लोग लापता...घरों में मची चीख पुकार
भीम सिंह कालाढूंगी के धमोला क्षेत्र में रहते हैं। कालाढूंगी से लेकर बैलपड़ाव तक किसी के भी घर में सांप निकलता है तो लोग वन विभाग से पहले भीम सिंह को कॉल करते हैं। अच्छी बात ये है कि भीम सिंह सांपों को पकड़ कर जंगल में छोड़ने का काम निशुल्क करते हैं। इसके लिए वो कोई फीस नहीं लेते। भीम सिंह का सांपों के साथ विशेष प्रेम और लगाव है, जिस वजह से वो इस काम को सेवाभाव के साथ करते हैं। भीम सिंह अभी तक सैकड़ों प्रजातियों के सांपों को पकड़ कर जंगल में सकुशल छोड़ चुके हैं। भीम सिंह कहते हैं कि जिन सांपों को उन्होंने पकड़ा, उनमें कुछ प्रजातियां ऐसी हैं, जो विलुप्त होने की कगार पर पहुंच चुकी हैं। इन प्रजातियों का संरक्षण ही मेरा मुख्य उद्देश्य है

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: बंगाल से घूमने आई महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत..होटल के कमरे में मिली लाश
भीम सिंह अब तक छह हजार सांपों की जान बचा चुके हैं। जिनमें कोबरा और अजगर जैसे सांप भी शामिल हैं। भीम सिंह जो काम करते हैं, वो आपको भले ही सामान्य लगे, लेकिन ये सचमुच खतरनाक काम है। जान का खतरा होने के बावजूद भीम सिंह में सांपों को पकड़ने का हुनर भी है और जुनून भी। भीम सिंह कहते हैं कि सरीसृप कुदरत के बनाए जीव हैं। लोग इन्हें देखते ही मार देते हैं, जो कि सही नहीं है। हर सांप जहरीला नहीं होता, वो यही संदेश जन-जन तक पहुंचाते हैं। स्थानीय लोग भी भीम सिंह की सोच की तारीफ करते हैं। भीम सिंह आज भी सांपों को पकड़ने के अभियान में जुटे हैं। उनका मकसद लोगों के मन से सांपों का डर खत्म करना है।