Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
चमोली: चमोली जिले के तपोवन क्षेत्र में युद्धस्तर पर बचाव कार्य जारी है। प्रशासन ने अब तक 28 शव बरामद कर लिए हैं, जबकि दो सौ से ज्यादा लोग लापता हैं। लापता लोगों में उत्तराखंड के अलावा यूपी और बिहार के लोग भी शामिल हैं। इस वक्त उत्तर प्रदेश के 53 परिवारों में भी कोहराम मचा है। इन परिवारों के लाल रोजी-रोटी की तलाश में उत्तराखंड आए थे। यहां वो पावर प्रोजेक्ट में काम कर रहे थे, लेकिन रविवार को आई आपदा के बाद से इनके बारे में कोई खबर नहीं मिली। तपोवन में आई जल प्रलय के बाद से उत्तर प्रदेश के कम से कम 53 लोग लापता हैं। यह आंकड़ा और बढ़ सकता है। लापता लोगों में खीरी जिले के 35, मेरठ के 10 और सहारनपुर के चार लोग शामिल हैं। गोरखपुर के भी चार लोग लापता हैं। वहीं खीरी जिले के दो लोगों के मरने की भी खबर आ रही है लेकिन आधिकारिक तौर पर अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है।