Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
चमोली: उत्तराखंड में लोगों को फिलहाल ठंड से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। उत्तराखंड में ठंड अब भी बरकरार है और लोगों की दिक्कतें बढ़ा रही है। मैदानी इलाकों में चटक धूप निकलने के कारण दोपहर में सर्दी का एहसास कम होता है, मगर पहाड़ी क्षेत्रों में लोग अब भी ठंड से परेशान हैं। मौसम विभाग ने एक बार फिर से उत्तराखंड में मौसम बिगड़ने की आशंका जताई है। मौसम विभाग में चमोली जिले समेत 3 जिलों में हल्की बर्फबारी की संभावना जताई है। वहीं प्रदेश में आने वाले 2 दिनों तक बादल छाए रहेंगे और मौसम में शुष्कता बरकरार रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार चमोली, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की बारिश और बर्फबारी की भी संभावनाएं हैं। ऐसे में इन तीन जिलों के लोगों को सावधानी के साथ रहना पड़ेगा।