Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
चमोली: चमोली जिले में आई आपदा के बाद से ही वहां पर जिंदगियों को बचाने का सिलसिला चल रहा है। पिछले 3 दिनों से लगातार आईटीबीपी के जवान लोगों को बचाने में जुटे हुए हैं और गुमशुदा लोगों की तलाश कर रहे हैं। ग्लेशियर के टूटने से नदी में आए उफान के बाद से तकरीबन 200 लोग लापता बताए जा रहे हैं और 28 लोगों के शव बरामद किए गए हैं। इसी बीच मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने एक बड़ी घोषणा की है। योगी आदित्यनाथ ने उत्तराखंड में हुई आपदा में यूपी के लापता व्यक्तियों की खोज बचाव के लिए प्रभावी अभियान चलाने के निर्देश दे दिए हैं। इसी के साथ उन्होंने कहा है कि इस हादसे में उत्तर प्रदेश के मृतक प्रदेश निवासियों के आश्रितों को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से दो-दो लाख की आर्थिक मदद दी जाएगी। जी हां, यूपी के भी कई लोगों ने इस हादसे में अपनी जान गंवाई है और उन मृतकों के परिजनों को सीएम योगी ने दो 2 लाख रुपए मुआवजा देने की घोषणा की है। इसी के साथ उन्होंने कहा है कि आपदा की इस घड़ी में सरकार उत्तर प्रदेश के नागरिकों सहित सभी प्रभावितों को हर संभव मदद उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत है। मुख्यमंत्री ने विकास मंत्री सुरेश राणा से उत्तराखंड सरकार से यूपी के प्रभावित लापता व्यक्तियों की खोज बचाव की कार्यवाही अभियान की निगरानी करने को भी कहा है।