Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
चमोली: उत्तराखंड के चमोली जिले में आई आपदा के बाद लाश मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। इस बीच एक बड़ी खबर आई है। पिछले 48 घंटे से करीब 25 से 35 लोग एक सुरंग में फंसे हुए हैं। बीते 48 घंटे से उन्हें बचाने की कोशिशें लगातार जारी है। आईटीबीपी एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के जवान लगातार अपने काम में जुटे हुए हैं। यहां तक कि ड्रोन का भी इस्तेमाल हो रहा है। हम आपको जो वीडियो दिखा रहे हैं वह न्यूज़ एजेंसी ए एन आई का वीडियो है। करीब 4 मिनट के इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि लोगों को बचाने के लिए किस तरीके की कोशिशें की जा रही हैं। लगातार टनल को खोदा जा रहा है और लोगों को बचाने की हर संभव कोशिश की जा रही है। आईटीबीपी एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के जवान के अंदर हैं और पूरा देश प्रार्थना कर रहा है कि उन 35 लोगों की जान बच जाए। यह वीडियो देखें