उत्तराखंड बेकरी की आड़ में स्मैक तस्करी का धंधा, ढाई किलो से ज्यादा चरस बरामद

शातिर आरोपी युवक बेकरी की आड़ में बहुत ही चतुराई से स्मैक की तस्करी करता था। युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जबकि तस्करी में लिप्त एक और आरोपी फरार बताया जा रहा है।
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
Haldwani News: Smack smuggler arrested in Haldwani
Image: Smack smuggler arrested in Haldwani

हल्द्वानी: उत्तराखंड में नशे का कारोबार थमता नहीं दिखाई दे रहा है। युवा वर्ग तेजी से स्मैक तस्करी के गैरकानूनी धंधे में लिप्त हो रहा है। स्मैक तस्करी का ताजा मामला हल्द्वानी जिले से सामने आया है। हल्द्वानी जिले में मुखानी थाना पुलिस ने एक युवक को 2 किलो 770 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। जी हां, वहीं गिरफ्तार हुए आरोपी का दूसरा साथी अभी फरार चल रहा है जिसको ढूंढने के लिए पुलिस जुट गई है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने चेकिंग के दौरान नशे की इस खेप को बरामद किया और आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी बेकरी की दुकान चलाता है और वह बेकरी की दुकान की आड़ में चरस का कारोबार करता था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और एक और आरोपी अभी फरार बताया जा रहा है। चलिए अब आपको पूरे घटना से अवगत कराते हैं...आगे पढ़िए

यह भी पढ़ें - केदारघाटी की देवयात्रा पर निकली मां धारी देवी, कालीमठ में भक्तों को दिया आशीर्वाद
आरोपी की पहचान हेमचंद्र भट्ट के रूप में हुई है जो कि मल्ला चौपुला जवाहर ज्योति दमुवाढुंगा का निवासी है पूछताछ में पता लगा कि आरोपी बेकरी की दुकान चलाता है और उसी की आड़ में वह चरस का कारोबार भी करता था। एसपी सिटी डॉक्टर जगदीश चंद्र और सीईओ भूपेंद्र धोनी ने बताया कि बीते रविवार को मुखानी थाना प्रभारी सुशील कुमार टीम के साथ चंबल पुल के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी बीच आरोपी की गाड़ी को भी चेक किया गया तो तलाशी के दौरान गाड़ी के अंदर से 2 किलो 770 ग्राम चरस बरामद हुई जिसके बाद पुलिस बेहद अचंभित रह गई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और नशे की खेप को बरामद कर वाहन को भी जब्त कर लिया। सख्ती से पूछने पर आरोपी ने पुलिस के सामने सब कुछ सच उगल दिया और उसने बताया कि उसका एक और साथी इस स्मैक तस्करी के गैरकानूनी धंधे में उसके साथ शामिल है जो कि अभी फरार है। पुलिस दूसरे आरोपी की तलाश में जुट गई है। वहीं हेमचंद्र भट्ट के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीसी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेशी के बाद उसको जेल भेज दिया है।