चमोली: उत्तराखंड एक बार फिर आपदा का दंश झेल रहा है। चमोली जिले में ग्लेशियर टूटने से आस-पास के इलाकों में काफी तबाही हुई है। अब तक मलबे से 32 शव बरामद किए जा चुके हैं। जबकि 174 लोग अब भी लापता हैं। वहीं टनल में फंसे हुए करीब 35 मजदूरों को निकालने की कवायद जारी है। देश-दुनिया की बड़ी हस्तियों के साथ बॉलीवुड के मशहूर सितारों ने भी उत्तराखंड आपदा को लेकर अपना दुख जाहिर किया। उन्होंने मृतकों को श्रद्धांजलि दी। बॉलीवुड अभिनेताओं ने कहा कि दुख कि इस घड़ी में वो उत्तराखंड के साथ हैं। चमोली के रैणी गांव में हुए दर्दनाक हादसे पर कई फिल्मी सितारों ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। आइए जानते हैं, किसने क्या कहा। कोरोना काल में लोगों के लिए सुपरहीरो साबित हुए सोनू सूद ने कहा कि दुख की इस घड़ी में वो उत्तराखंड के साथ हैं।