गढ़वाल: आपदा प्रभावित इलाके में फिर शुरू हुई बारिश..मुसीबत खड़ी कर सकता है मौसम

आपदा प्रभावित तपोवन क्षेत्र में अचानक मौसम खराब हो गया है। यहां बारिश शुरू हो गई है। जिससे राहत-बचाव कार्यों में परेशानी आ सकती है। Chamoli Disaster: Rain at chamoli tapowan
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Chamoli Disaster: Rain at chamoli tapowan
Image: Rain at chamoli tapowan

चमोली: इस वक्त चमोली जिले में आपदा प्रभावित क्षेत्र में राहत एवं बचाव का कार्य चल रहा है। बीते कई घंटे से सुरंग में फंसे हुए हैं 34 लोगों को बचाने की कोशिश जारी है। लोगों को बचाने की हरसंभव कोशिश की जा रही है। इस बीच एक बड़ी खबर है..आपदा प्रभावित तपोवन क्षेत्र में अचानक मौसम खराब हो गया है। यहां बारिश शुरू हो गई है। जिससे राहत-बचाव कार्यों में परेशानी आ सकती है। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है और उम्मीद है कि मौसम आगे कोई नई मुश्किल खड़ी ना करे। आपको बता दें कि रविवार को चमोली जिले में भीषण आपदा आई थी। इस आपदा के बाद अब तक 32 लाश बरामद कर दी गई है। इसके अलावा करीब 200 लोगों की तलाश जारी है।
यह भी पढ़ें - चमोली आपदा में मौत को छू कर वापस आए विक्रम चौहान...कहा-मां भगवती ने दिया नया जीवन