उत्तराखंड चुनाव के लिए AAP की खास रणनीति, वीडियो वैन को बनाया हथियार

आम आदमी पार्टी (aam aadmi party uttarakhand) ने सतपुली में led टीवी के माध्यम से लोगो को दिल्ली व उत्तराखंड सरकार के कार्यो के बारे में दिखाया।
Advertisement ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Aam Aadmi Party Uttarakhand: Aam Aadmi Party Uttarakhand in Satpuli
Image: Aam Aadmi Party Uttarakhand in Satpuli

पौड़ी गढ़वाल: आम आदमी पार्टी (aam aadmi party uttarakhand) इस वक्त उत्तराखंड में अपने पैर जमाने की परजोर कोशिशों में जुटी है। माना जा रहा है कि इस बार का विधानसभा चुनाव बेहद की रोमांचक होने जा रहा है। वजह है कि आम आदमी पार्टी प्रदेश की 70 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुकी है। आम आदमी पार्टी ने पौड़ी गढ़वाल के सतपुली में led टीवी के माध्यम से लोगो को दिल्ली व उत्तराखंड सरकार के कार्यो के बारे में दिखाया। वीडियो के जरिए तुलनात्मक कार्यों का लेखा-जोखा पेश किया। आप के प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष दिग्मोहन नेगी ने कहा कि दिल्ली सरकार की तर्ज पर ही उत्तराखंड में भी कार्य होंगे। जिस तरह दिल्ली सरकार ने शिक्षा स्वास्थ्य पर जो कार्य किये हैं, वो सराहनीय कार्य है। उसी तरह यदि उत्तराखंड में भी आप की सरकार बनती है तो जनता को बिजली पानी फ्री में मिलेगा साथ में शिक्षा स्वास्थ के हालात सुधरेंगे। आगे पढ़िए

यह भी पढ़ें - देहरादून पहुंचे भगत सिंह कोश्यारी, महाराष्ट्र सरकार के बर्ताव से हुए आहत..विमान बना विवाद
आप के प्रदेश उपाध्यक्ष शिशुपाल रावत ने दिल्ली सरकार व उत्तराखंड सरकार के कार्यो की तुलना की जिसमे जनता से उन्होंने सीधे पूछा कि क्या जो दिल्ली में हुआ वो उत्तराखंड में भी हुआ? उत्तराखंड में चुनावी लहर जोरों-शोरों से चल रही है। इस बार भाजपा और कांग्रेस के अलावा एक और बड़ी पार्टी ऐसी है जो उत्तराखंड चुनाव के मैदान में उतर चुकी है और पूरे जोश के साथ अपना विस्तार भी कर रही है। जी हां, आपने ठीक समझा.. हम बात कर रहे हैं आम आदमी पार्टी की। 2022 का मुकाबला बेहद रोचक होने वाला है। विधानसभा चुनाव में जहां एक ओर भाजपा अपनी जीत को लेकर पूरी कॉन्फिडेंट नजर आ रही है, वहीं आम आदमी पार्टी (aam aadmi party uttarakhand) भी उत्तराखंड में अपना वर्चस्व स्थापित करने के लिए तैयारियों में जुट चुकी है। आप के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि वह उत्तराखंड में शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के मुद्दे पर चुनाव लड़ेंगे और लोगों की बुनियादी जरूरतों के लिए भी काम करेंगे।