Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
अल्मोड़ा: इंसान की इच्छाएं असीमित हैं। जो इच्छाएं पूरी नहीं हो पातीं, उसके लिए हम भगवान को दोष देते हैं, किस्मत को कोसते हैं, लेकिन अल्मोड़ा के एक युवक ने भगवान से बदला लेने के लिए जो किया, वो सुन आप भी हैरान रह जाएंगे। इस युवक को पैरों में दर्द की शिकायत थी। बीमारी से निजात पाने के लिए वो सालों तक मंदिर में पूजा करता रहा, लेकिन जब दर्द ठीक नहीं हुआ तो युवक ने भगवान से बदला लेने के लिए मंदिर से मूर्तियां चुरा लीं और इन्हें टॉयलेट में डाल दिया। बहरहाल पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। चलिए आपको पूरा मामला भी बताते हैं। अल्मोड़ा में एक प्राचीन महामृत्युंजय मंदिर है, जिसका निर्माण 11वीं शताब्दी में हुआ था। 10 फरवरी को मंदिर से किसी शख्स ने शिवलिंग का ऊपरी भाग चोरी कर लिया था। शिकायत मिलने पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। जांच शुरू हुई तो सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई। जिसमें आरोपी युवक का चेहरा नजर आ गया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आगे पढ़िए