Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
चमोली: चमोली जिले में बीते रविवार को हुए हादसे के बाद से ही समस्त उत्तराखंड की नींद उड़ी हुई है। लगातार रेस्कयू ऑपरेशन चल रहा है। हर दिन बुरी खबरें सुनने को मिल रही हैं। कई लोग आपदा के समय घटनास्थल पर मौजूद थे जो लापता हो रखे हैं और उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। कई बेकसूरों के शव बरामद कर लिए गए हैं। अब भी तपोवन में ग्लेशियर के टूटने से आई आपदा के बाद लोग फंस रखे हैं। उस दिन घटनास्थल पर मौजूद कई लोग जल प्रवाह में बह गए और उनका अभी तक पता नहीं लग पाया है। इसी बीच एक बेहद बुरी खबर सामने आ रही है। धारचूला के कालिका बाजार निवासी रवींद्र कुंवर का शव भी गोपेश्वर से बरामद किया गया है। धारचूला के कालिका बाजार के निवासी रविंद्र कुंवर जिनकी उम्र 35 वर्ष बताई जा रही है, वे तपोवन में ऋत्विक कंपनी में पिछले 7 साल से सुपरवाइजर के पद पर तैनात थे। ग्लेशियर टूटने से आई आपदा के दौरान वे घटनास्थल पर मौजूद थे और तेज जल के प्रवाह में वे भी बह गए थे। जिसके बाद से उनका सुराग नहीं मिल पाया था। उनके परिजनों को इस बात की सूचना कंपनी के ठेकेदार ने दी। ठेकेदार ने बताया कि जिस दिन चमोली में यह हादसा हुआ उस दिन रविंद्र कुमार मौके पर कार्य कर रहे थे।