Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: प्रदेशभर में नशे के सौदागरों के खिलाफ अभियान चला रही एंटी ड्रग टास्क फोर्स के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। कुमाऊं को नशे का गुलाम बनाने वाले स्मैक तस्कर शावेज खान को एडीटीएफ ने धर दबोचा। उसके खिलाफ ऊधमसिंहनगर और नैनीताल जिले में 9 केस दर्ज हैं। पिछले दिनों ऊधमसिंहनगर और नैनीताल में पुलिस ने चेकिंग के दौरान बड़ी मात्रा में ड्रग्स बरामद की थी। कई लोगों की गिरफ्तारी भी हुई थी। इन लोगों को शावेज ही ड्रग की खेप मुहैया कराता था। एडीटीएफ और पुलिस उसे लंबे वक्त से ढूंढ रही थी। गुरुवार को एडीटीएफ के प्रभारी राजेश पांडेय को तस्कर शावेज खान उर्फ समीर के किच्छा के नानकपुरी टांडा से करीमगंज जाने वाले मार्ग की तरफ जाने की सूचना मिली। जिसके बाद एडीटीएफ प्रभारी राजेश पांडेय ने अपनी टीम के साथ इलाके की घेराबंदी कर दी।