Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
चमोली: चमोली जिले में आपदा को आए हुए कल एक हफ्ता पूरा हो जाएगा और इस पूरे हफ्ते में उत्तराखंड के ऊपर मुसीबतों का जो पहाड़ टूट पड़ा है उसको उत्तराखंड शायद ही कभी भूल पाए। इस आपदा में न जाने कितने ही घरों के चिराग बुझ चुके हैं। कितने ही लोग लापता हो रखे और उनका पता अभी तक नहीं लग पाया है। तपोवन जल विद्युत परियोजना के इंजीनियर अभिषेक पंत भी उन लोगों में शामिल हैं जो इस आपदा के बाद लापता हो रखे हैं और उनका सुराग नहीं मिल पाया है। आपको बता दें कि अभिषेक पंत तपोवन के निवासी थे और वे तपोवन से बीटेक करने के बाद 3 साल तक वे तपोवन परियोजना में बतौर इंजीनियर काम कर रहे थे। आपदा के दिन अभिषेक पंत अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलने ढाक गांव जाने के लिए निकलने वाले थे लेकिन तभी अचानक सुबह 9:30 बजे ही उनको परियोजना साइट से फोन आया। वे अपने दोस्तों को 5 मिनट में लौट कर आने की बात कहकर वहां से चले गए। आगे पढ़िए