Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
चमोली: चमोली में आई आपदा के बाद से शवों के मिलने का सिलसिला लगातार जारी है.. उधर तपोवन में एनटीपीसी के हाइड्रो प्रोजेक्ट की टनल में फंसे 34 व्यक्तियों तक पहुंचने में रेस्क्यू अभियान जारी है। मलबे के बैक फ्लो की वजह से उसे हटाने में टीम को खासी मशक्कत करनी पड़ रही। उत्तराखंड डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि सुरंग से चार शव निकाले गए हैं। उन्होंने बताया कि टीमें 130 मीटर तक पहुंच गई हैं और जल्द ही अगली सुरंग तक पहुंचने के लिए प्रक्रिया को तेज करने की कोशिश कर रही हैं। वहीं, दो शव रैणी ऋषिगंगा पावर प्रोजेक्ट से मिले हैं। अब तक कुल 44 शव शव बरामद किए गए हैं, जबकि 160 लापता हैं। चमोली डीएम स्वाति भदौरिया और एसपी यशवंत सिंह भी मौके पर हैं। दूसरी ओर जोशीमठ पुलिस स्टेशन में अब तक 29 लापता लोगों के मामले दर्ज किए गए हैं। पहचान में सहायता के लिए परिवार के 55 सदस्यों के डीएनए नमूने लिए गए हैं।