Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
चमोली: चमोली में त्रासदी ने कई लोगों की जिंदगी को निगल लिया। चंद सेकेंड में सैकड़ों लोगों की जिंदगी ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। जिन लोगों ने अपने कलेजे के टुकड़ों को आपदा में गंवा दिया, वो लोग दिल पर पत्थर रखकर इस सच को स्वीकारने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन कई लोग ऐसे भी हैं जिनके अपनों की आपदा के बाद से कोई खबर नहीं। ये लोग जिंदा हैं या प्रकृति की विनाशलीला की भेंट चढ़ गए, कुछ पता नहीं। कोलकाता की रहने वाली मधुमिता भी ऐसे ही दर्द का सामना कर रही है। बीते हफ्ते आया तबाही का सैलाब मधुमिता के पति लालू को अपने साथ बहा ले गया। लालू और मधुमिता की शादी को तीन महीने ही हुए थे, लेकिन अब काल के गाल में समाया लालू मधुमिता को बेसहारा छोड़कर चला गया है। लालू कोलकाता का रहने वाला था और तपोवन परियोजना में मजदूरों की सप्लाई करता था। बीते साल नवंबर में उसकी शादी मधुमिता से हुई। जिसके बाद दोनों पति-पत्नी तपोवन आ गए और यहां हंसी-खुशी जिंदगी बिताने लगे, लेकिन इनकी खुशियों को न जाने किसकी नजर लग गई।