Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
देहरादून: नशाखोरी उत्तराखंड के माथे पर कलंक सरीखा है। दूसरे राज्यों से नशे की खेप लाकर उत्तराखंड में खपाई जा रही है। अपने कारोबार को बढ़ाने के लिए नशा तस्कर उत्तराखंड की महिलाओं का इस्तेमाल कर रहे हैं। जिस प्रदेश की महिलाओं ने नशाखोरी खत्म करने के लिए बड़े आंदोलन चलाए, उसी प्रदेश में महिलाएं नशे की तस्करी करते पकड़ी जा रही हैं। ताजा मामला देहरादून के विकासनगर का है। जहां पुलिस ने एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान आरोपी महिला के पास से 8.16 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। प्रदेशभर में नशे के खिलाफ लगातार अभियान चल रहा है। अभियान के तहत विकासनगर में पुलिस ने स्मैक की तस्करी करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया। पकड़ी गई महिला का नाम सलमा कुरैशी है। वो मोहल्ला जीवनगढ़ की रहने वाली है।
आरोपी महिला के खिलाफ पुलिस को लंबे वक्त से शिकायतें मिल रही थी। जिसके बाद उप निरीक्षक कुंदनराम और डाकपत्थर चौकी प्रभारी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। इस टीम ने छापेमारी के दौरान महिला को ड्रग्स की तस्करी करते हुए रंगे हाथ पकड़ा। तलाशी के दौरान आरोपी सलमा कुरैशी के पास से 8.16 ग्राम स्मैक बरामद की गई। आरोपी महिला के खिलाफ विकासनगर में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस महिला को कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है। प्रदेश में महिलाओं के शराब-ड्रग्स की तस्करी में लिप्त मिलने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। पिछले महीने काशीपुर पुलिस ने मोहल्ला काजीबाग निवासी राधा पत्नी दीपक को 39 पाउच कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस के अनुसार महिला काफी समय से कच्ची शराब की बिक्री कर रही थी। भारत-नेपाल बार्डर के रास्ते चरस तस्कर उत्तराखंड में नशे का सामान धड़ल्ले से पहुंचा रहे हैं। क्षेत्र में बढ़ रही चरस तस्करी में कम उम्र के युवाओं के साथ महिलाएं भी संलिप्त मिल रही हैं।