Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
चमोली: चमोली के रैणी क्षेत्र में आपदा के 13 दिन बाद भी हर तरफ तबाही के निशान बिखरे हैं। आपदा में अब तक 62 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हो चुकी है। इनके शव बरामद कर लिए गए है। जबकि 142 लोग अब भी लापता हैं। 7 फरवरी को आए सैलाब के बाद इनका कुछ पता नहीं चला। चंद सेकेंड में सैकड़ों लोगों की जिंदगी ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। जिन लोगों के अपने लापता हुए हैं, उनकी उम्मीदें भी दम तोड़ने लगी हैं। जैसे-जैसे आपदा में मारे गए लोगों की लाशें मिल रही हैं, आशाएं भी खत्म होने लगी हैं।चमोली जिला पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, तपोवन टनल में रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान एक और शव मिला है. अब तक कुल 62 शव और 28 मानव अंग मिल चुके हैं। जिनमें से 33 शवों और 1 मानव अंग की पहचान हो चुकी है। तपोवन सुरंग से कल दो लोगों के शव बरामद हुए। वहीं रैणी गांव से भी एक शव मिला है। इसी के साथ चमोली आपदा में जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 62 हो गई है।