उत्तराखंड: मेयर पर पूर्व कर्मचारी की पत्नी से छेड़छाड़ का आरोप..दर्ज हुआ केस

आरोप लगाने वाली महिला का पति एक समय मेयर के करीबी लोगों में शामिल था। ये कर्मचारी एक बार मेयर के लिए बीजेपी की बैठक में पार्टी के एक पार्षद से भी उलझ गया था।
Advertisement हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम

पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।

Example Ads Media
Roorkee News: Roorkee Mayor accused of molesting woman
Image: Roorkee Mayor accused of molesting woman

रुड़की: हरिद्वार स्थित रुड़की नगर निगम के मेयर पर महिला संग छेड़छाड़ जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। आरोप लगाने वाली महिला मेयर के पूर्व कर्मचारी की पत्नी है। उसने मेयर गौरव गोयल समेत छह लोगों पर छेड़छाड़ और बदसलूकी करने का आरोप लगाया है। अपनी शिकायत में पीड़ित ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला की शिकायत मिलने के बाद कोर्ट के आदेश पर मेयर समेत छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पीड़ित महिला गंगनगर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली है। पुलिस को दी गई शिकायत में महिला ने बताया कि उसके पति मेयर के कैंप कार्यालय में कर्मचारी के तौर पर कार्यरत थे। कुछ समय पहले उनका वेतन रोका गया था। इसे लेकर वो बीते 22 दिसंबर को पति और सास के साथ मेयर के घर गई। वहां मेयर गौरव गोयल, उनका भाई राजीव गोयल व आलोक सैनी मौजूद थे। महिला का आरोप है कि इन लोगों ने उसके पति के साथ मारपीट की और उसे जेल भिजवा दिया। पति के जेल जाने के बाद महिला परेशान रहने लगी। आगे पढ़िए

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड चुनाव से पहले बड़ी खबर..कैबिनेट मंत्री समेत AAP में शामिल होंगे 4 विधायक
इस घटना के कुछ दिन बाद 25 दिसंबर को एक व्यक्ति मेयर का संदेश लेकर महिला के पास आया, और उसे कहा कि अगर अपने पति को जेल से निकलवाना चाहती हो तो तुम्हें मेयर से मिलना होगा। पति को जेल से छुड़ाने के लिए महिला मेयर से मिलने चली गई। आरोप है कि मिलने पहुंचने पर मेयर ने उससे छेड़छाड़ की। इस मामले में पुलिस ने मेयर गौरव गोयल के अलावा राजीव, सार्थक गोयल, आलोक सैनी, मनोज कश्यप व अनुज सिंह के खिलाफ छेड़छाड़ समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि आरोप लगाने वाली महिला का पति एक समय मेयर के करीबी लोगों में शामिल था। ये कर्मचारी एक बार मेयर के लिए बीजेपी की बैठक में पार्टी के एक पार्षद से भी उलझ गया था। दिसंबर में मेयर पक्ष ने पूर्व कर्मचारी पर घर में घुसकर अभद्रता करने के आरोप में केस दर्ज कराया था। इस मामले में पूर्व कर्मचारी की गिरफ्तारी भी हुई थी। वहीं अब कर्मचारी की पत्नी ने मेयर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। उधर मेयर ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि पुलिस महिला की तहरीर की जांच कर चुकी है। उन्हें न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है।