चमोली आपदा: SDRF के इंस्पेक्टर राणा को सलाम, आपदा पीड़ित परिवार को दिया घर में आसरा

रैणी गांव में में रहने वाली सौंणी देवी का घर आपदा में तबाह हो गया था। तब से वो बेटी संग टेंट में रात बिता रही थी।
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
Inspector Harak Singh Rana: The noble work of Inspector Harak Singh Rana in Chamoli disaster
Image: The noble work of Inspector Harak Singh Rana in Chamoli disaster

: चमोली के रैणी में आई आपदा लोगों को गहरे जख्म दे गई। पहाड़ से आए तबाही के सैलाब ने चंद सेकेंड में सबकुछ तबाह कर दिया। कई लोगों की जान चली गई, कई लोगों ने अपने आशियाने गंवा दिए। मुश्किल के इस दौर में इंसानियत की कई कहानियां भी सामने आईं। SDRF के इंस्पेक्टर हरक सिंह राणा ऐसी ही एक कहानी के हीरो हैं। आपदा के दौरान इंस्पेक्टर हरक सिंह राणा प्रभावितों को बचाने की कोशिश में जुटे रहे, यही नहीं उन्होंने एक आपदा प्रभावित बुजुर्ग महिला और उसकी बेटी को रहने के लिए अपना मकान भी दे दिया। इस महिला का मकान आपदा में तबाह हो गया था। हरक सिंह राणा मूल रूप से रैणी गांव के ही निवासी हैं और लंबे समय से उनका परिवार हरिद्वार में रहता है। उन्होंने पल्ला रैणी गांव की 85 वर्षीय सौंणी देवी और उनकी बेटी मंजू को रहने के लिए अपना मकान दिया है। सौंणी देवी का घर आपदा में तबाह हो गया था। तब से वो बेटी संग टेंट में रात बिता रही थी। सौंणी देवी बताती हैं कि 7 फरवरी को वो पानी भरने जलस्त्रोत पर गई थीं। घर पर बेटी मंजू रावत थी। तभी ऋषिगंगा में मलबा आया और सौंणी देवी के आधे मकान को बहा ले गया। आगे पढ़िए

यह भी पढ़ें - चमोली आपदा: अब तक मिली 67 लाश, 137 लोग लापता..जहां तहां बिखरे हैं मानव अंग
मंजू घर में फंसी रह गई। करीब दो घंटे बाद ग्रामीणों ने मंजू को किसी तरह टूटे हुए मकान से बाहर निकाला। मकान बह जाने के बाद से सौंणी देवी और उसकी बेटी मंजू टेंट में रात बिता रहे थे। इस बात की सूचना जैसे ही SDRFके इंस्पेक्टर हरक सिंह राणा को मिली तो वो आपदा प्रभावित परिवार के पास गए और उन्हें अपने मकान की चाबी दे दी। इंस्पेक्टर हरक सिंह राणा ने कहा कि जब तक उनके रहने के लिए नया मकान नहीं बनता वह आराम से उनके मकान पर रह सकती हैं। आपदा के वक्त में इंसानियत का फर्ज निभाने वाले इंस्पेक्टर हरक सिंह राणा मिसाल बन गए हैं। उनके काम की जमकर तारीफ हो रही है। आपदा के बाद से हरक सिंह टीम के साथ रैणी और तपोवन क्षेत्र में राहत-बचाव कार्य में जुटे हैं। साथ ही आपदा प्रभावितों की मदद के लिए भी हरसंभव कोशिशें कर रहे हैं। राज्य समीक्षा टीम इंस्पेक्टर हरक सिंह राणा को सैल्यूट करती है।