धूमधाम से निकाह होने के बाद दुल्हन ससुराल पहुंच गई। यहां तक सब ठीक-ठाक चल रहा था, लेकिन रात गहराते ही नया बवाल शुरू हो गया।
-
Komal Negi
-
Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
Image: The bride rang in Haldwani
हल्द्वानी: घूंघट...इसकी महिमा पर अनगिनत गीत लिखे गए। कविताएं लिखी गईं। सुहागरात पर घूंघट उठाना, मुंह दिखाई शादी की रस्मों का अहम हिस्सा है, लेकिन हल्द्वानी में इसी एक घूंघट की वजह से युवक की शादी खतरे में पड़ गई। दरअसल युवक की दुल्हन ने सुहागरात पर घूंघट उठाने से साफ इनकार कर दिया। ये सिलसिला लगातार दो रातों तक चलता रहा। बताया जा रहा है कि दुल्हन घूंघट उठाने के एवज में मेहर की मांग रही थी। परिजन भी दुल्हन को समझा-समझाकर थक गए, लेकिन वो मानी नहीं। फिर तीसरे दिन दुल्हन मौका पाकर ससुराल से फुर्रर हो गई और सीधे मायके पहुंच गई। दुल्हन ने युवक संग ससुराल लौटने से भी साफ इनकार कर दिया। मामला अब पुलिस के पास है। हैरान कर देने वाली ये घटना बनभूलपुरा थाना क्षेत्र की है। यहां 15 फरवरी को गौलापार के 20 वर्षीय युवक का निकाह बनभूलपुरा की एक लड़की से हुआ। दुल्हन दूल्हे से एक साल बड़ी भी बताई जा रही है। धूमधाम से निकाह होने के बाद दुल्हन ससुराल पहुंच गई।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य के पति की हत्या..इलाके में हड़कंप
यहां तक सब ठीक-ठाक चल रहा था, लेकिन रात गहराते ही नया बवाल शुरू हो गया। सुहागरात पर जब दूल्हा कमरे में दाखिल हुआ तो दुल्हन के नखरों ने उसे चौंका दिया। दुल्हन अपना घूंघट उठाने को तैयार नहीं हुई। दूल्हा और उसके घरवाले नई नवेली दुल्हन को मनाते रहे, लेकिन वो मानी नहीं। दो रातें इस तरह निकल गई और अगली सुबह दुल्हन ने मौका देखा और ससुराल से भागकर मायके आ गई। इस तरह सुहागरात पर जो ड्रामा शुरू हुआ, वो पूरे दो दिन तक चलता रहा। तीसरे दिन दुल्हन पति के साथ बाजार गई और वहां से मौका पाकर अपने मायके पहुंच गई। उसने ससुराल जाने से भी साफ इनकार कर दिया। पीड़ित दूल्हे का आरोप है कि दुल्हन किसी और से निकाह करना चाहती है, लेकिन उसने पहले नहीं बताया था। युवक ने इस मामले में बनभूलपुरा थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों परिवारों की महिला हेल्पलाइन में काउंसलिंग कराई जाएगी।