Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
ऋषिकेश: ऋषिकेश के लक्ष्मण झूला से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है। लक्ष्मण झूला के पास हाल ही में तब कोहराम मच गया जब एक हाथी अचानक ही अपना आपा खो बैठा और गुस्से में आकर उसने एक व्यक्ति को पटक-पटक के मार डाला। जी हां, लक्ष्मण झूला नीलकंठ मोटर मार्ग पर फूल चट्टी के समीप बीती रात को हाथी ने जमकर उत्पात मचाया। हाथी इस कदर पागल हो गया कि उसने एक व्यक्ति को पटक-पटक के मौत के घाट उतार दिया। मृतक बिजनौर का रहने वाला था और ऋषिकेश में क्रेन ऑपरेटर का सहायक था। हादसे के दौरान वह रात को पैदल ऋषिकेश की ओर आ रहा था और इसी बीच हाथी ने उसको मौत के घाट उतार दिया। इसी के साथ हाथी ने और भी कई नुकसान किए। हाथी ने सड़क पर बनी तीन कच्ची दुकानों को भी तहस-नहस कर दिया। सड़क किनारे खड़े वाहनों पर भी हाथी ने हमला कर दिया जिसमें सोए चालक ने बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाई। घटना बीती रात तकरीबन 1 बजे की बताई जा रही है।