Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
हल्द्वानी: नशे की लत इंसान को किस कदर हैवान बना देती है, इसकी एक बानगी हल्द्वानी में देखने को मिली। यहां एक पिता ने पहले अपनी 2 साल की बेटी को जलाकर मारने की कोशिश की। बच्ची किसी तरह बच गई तो उसे 30 हजार रुपये में बेच दिया। बच्ची की मां ने इस संबंध में महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष अमिता लोहानी को बताया। पीड़ित ने पति पर मानसिक और शारीरिक शोषण करने का भी आरोप लगाया है। जिस पर अमिता लोहानी ने कोतवाली जाकर मामला दर्ज कराने की बात कही है। साथ ही पुलिस कार्रवाई का भरोसा भी दिया है। पीड़ित महिला ने बताया कि साल 2009 में उसने टांडा निवासी युवक से लव मैरिज की थी। युवक ड्राइवर है। शादी होने के बाद पति का व्यवहार बदल गया। वो रोज शराब पीकर घर आने लगा। यही नहीं आरोपी पति पत्नी को भी जबरन शराब पिलाने लगा। वो इनकार करती तो उसके साथ मारपीट भी करता। घर में हर दिन हंगामा होने लगा।