Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
देहरादून: खुदकुशी किसी समस्या का हल नहीं है, लेकिन तमाम चुनौतियों से जूझ रहे युवा इस बात को समझ नहीं रहे। युवाओं में खुदकुशी के बढ़ते मामले चिंता का विषय हैं। अब देहरादून में ही देख लें, यहां बीटेक की एक छात्रा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। छात्रा देहरादून की डीआईटी यूनिवर्सिटी से बीटेक की पढ़ाई कर रही थी। वो यहां अपने भाई के साथ रहती थी। छात्रा का भाई भी इसी यूनिवर्सिटी से बीटेक कर रहा है। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मृतक का मोबाइल भी लॉक है, पुलिस अभी तक मोबाइल नहीं खोल पाई है। माना जा रहा है कि छात्रा की खुदकुशी का राज मोबाइल में छिपा हो सकता है। घटना सोमवार की है। जाखन पुलिस को सुबह 11 बजे सूचना मिली कि अंसल कॉलोनी में एक युवती ने फांसी लगा ली है।