उत्तराखंड: प्रैक्टिकल देने कॉलेज के लिये निकली छात्रा लापता..नंबर भी स्विच ऑफ

बीकॉम फर्स्ट ईयर की छात्रा प्रैक्टिकल देने गई थी। बताया जा रहा है कि छात्रा रास्ते से ही लापता हो गई।
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Haldwani News: B.Tech student missing in Haldwani
Image: B.Tech student missing in Haldwani

हल्द्वानी: उत्तराखंड के नैनीताल जिले से एक बड़ी खबर है। हल्द्वानी के महिला डिग्री कॉलेज में बीकॉम फर्स्ट ईयर की छात्रा प्रैक्टिकल देने गई थी। बताया जा रहा है कि छात्रा रास्ते से ही लापता हो गई। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक छात्रा सोमवार यानी 22 फरवरी की सुबह 9 बजे अपने घर से कॉलेज को निकली थी। छात्रा का घर हिमालय फॉर्म में है। आखिरी बार परिजनों से छात्रा की बात 10:30 बजे हुई थी। उस दौरान छात्रा प्रैक्टिकल देखकर वापस आ रही थी। बस...इसके बाद से छात्रा का नंबर स्विच ऑफ हो गया। छात्रा के अचानक लापता होने के बाद उसके परिवार में हड़कंप मचा हुआ है। हल्द्वानी कोतवाली पहुंचे परिजनों ने मामला दर्ज करा दिया है और छात्रा को खोजने की गुहार लगाई है। परिजनों का कहना है कि सब जगह खोज करने के बाद भी उनकी बेटी का कहीं पता नहीं चल सका है। परिजनों को डर है कि कहीं कोई अनहोनी न हुई हो। पुलिस टीम लापता छात्रा की बरामदगी के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उसका मोबाइल सर्विलांस पर लगाया गया है।
यह भी पढ़ें - खुशखबरी: रुद्रप्रयाग में 225 करोड़ की लागत से बनेगी डबल लेन टनल..जानिए प्रोजेक्ट की खास बातें