Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
उत्तरकाशी: डराने वाली ये तस्वीरें उत्तरकाशी जिले से आई हैं। जहां गंगोत्री हाईवे पर चलती कार ने अचानक आग पकड़ ली। गनीमत रही कि कार का चालक समय रहते कार से बाहर निकल गया, जिससे उसकी जान बच गई। बाद में फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। जिसके बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। मौके से हादसे की डराने वाली तस्वीरें सामने आई हैं। पुलिस और फायर ब्रिगेड अगर समय पर नहीं पहुंचती तो बड़ा हादसा हो सकता था। हादसा कोट बंगला के पास हुआ। जहां एक चलती कार में अचानक आग लग गई। कार से धुआं उठते देख कार चालक ने किसी तरह वाहन से उतरकर अपनी जान बचाई। चालक के उतरते ही कार धू-धू कर जल उठी। जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बाद में फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।