Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
हल्द्वानी: उत्तराखंड गौरवशाली सैन्य परंपरा वाला प्रदेश है। सेना में शामिल होने के लिए यहां के युवाओं में खूब जुनून दिखाई देता है। यहां के होनहार युवा आज भी सेना और सुरक्षा बलों का हिस्सा बनकर प्रदेश की गौरवशाली सैन्य परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं। इन जांबाज युवाओं में अब नैनीताल के विमल भट्ट भी शामिल हो गए हैं। उन्हें सशस्त्र सीमा बल में असिस्टेंट कमांडेंट के पद पर तैनाती मिली है। 22 फरवरी 2021 को मध्यप्रदेश के भोपाल में हुई पासिंग आउट परेड के बाद विमल विधिवत तौर पर सशस्त्र सीमा बल में अधिकारी के तौर पर शामिल हो गए। चलिए अब आपको विमल के बारे में और जानकारी देते हैं। विमल का परिवार हल्द्वानी के पनियाली गांव में रहता है। उनके पिता मोहन चंद्र भट्ट मूलरूप से पिथौरागढ़ के गंगोलीहाट क्षेत्र के रहने वाले हैं। विमल ने साल 2012 में हल्द्वानी के द मास्टर्स स्कूल से इंटर पास किया। आगे की पढ़ाई उन्होंने द्वाराहाट इंजीनियरिंग कॉलेज से हासिल की।