चमोली आपदा: नेहा कक्कड़ का नेक काम..लापता मजदूर के परिवार को दिए 3 लाख रुपये

नेहा कक्कड़ ने इस परिवार को आर्थिक सहायता देने की पेशकश की। नेहा ने अन्य नागरिकों से भी इस तरह के परिवारों की मदद करने के लिए आगे आने की अपील की है।
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
Neha Kakkar: Neha Kakkar gives 3 lakh rupees to the family of laborer missing in Chamoli disaster
Image: Neha Kakkar gives 3 lakh rupees to the family of laborer missing in Chamoli disaster

चमोली: सिंगर नेहा कक्कड़ चमोली जिले में हाल ही में जलप्रलय के बाद लापता हुए मजदूर के परिवार को 3 लाख रुपये की मदद की है। दरअसल इंडियन आइडल शो में अपनी प्रतिभा से सभी को प्रभावित कर रहे उत्तराखंड के युवा गायक पवनदीप राजन ने अपने एक गीत में इस मजदूर के परिवार का दर्द बया किया था। जिसके बाद नेहा कक्कड़ ने इस परिवार को आर्थिक सहायता देने की पेशकश की। इंडियन आइडल सीजन-12 के सेट पर शनिवार को प्रसारित होने वाले शो की शूटिंग के दौरान प्रतियोगी पवनदीप ने एक ऐसा गीत प्रस्तुत किया, जिसे उनके पिता सुरेश राजन ने संगीतबद्ध किया है। यह गीत हाल में ही चमोली जनपद में आई आपदा में लापता हुए एक मजदूर के परिवार की कहानी है।पवनदीप ने इस गीत को आपदा में लापता हुए उन सभी मजदूरों को समर्पित किया है, जिन्हें आज तक उनके स्वजन तलाश रहे हैं। यह गीत जिस लापता मजदूर की पृष्ठभूमि पर रचा गया है, उस परिवार के सदस्य पवनदीप के समर्थक है। मगर, इस परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य इस आपदा में लापता हो गया है। नेहा ने कहा कि पवनदीप जिस तरह से आपदा में लापता मजदूरों के परिवारों की मदद की अपील कर रहे हैं वह भी इस मिशन में पवनदीप के साथ हैं। नेहा ने कहा कि मैं लापता मजदूर के परिवार को तीन लाख रुपये दान करना चाहती हूं। नेहा ने अन्य नागरिकों से भी इस तरह के परिवारों की मदद करने के लिए आगे आने की अपील की है।

यह भी पढ़ें - उत्तराखण्ड को मोदी सरकार की सौग़ात..पूर्णागिरी जनशताब्दी का शुभारम्भ