Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
चमोली: चमोली में आई आपदा अपने पीछे तबाही के निशान छोड़ गई। यहां 7 फरवरी को आई जलप्रलय के बाद से अब तक 72 शव बरामद किए गए हैं। कई शवों की अब भी शिनाख्त नहीं हो पाई है। शवों की शिनाख्त के लिए डीएनए सैंपल जमा किए जा रहे हैं। यहां जगह-जगह मानव अंग बिखरे हुए हैं। तपोवन स्थित सुरंग में अब भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। यहां टनल से पानी निकालने के लिए मशीनें लगाई गई हैं। शुक्रवार को रेस्क्यू टीम ने क्षेत्र से दो शव बरामद किए। एक शव कर्णप्रयाग विकासखंड के कालेश्वर से मिला, जबकि दूसरा शव मारवाडी से बरामद हुआ है। शुक्रवार को एक मानव अंग का जोशीमठ में नियमानुसार अंतिम संस्कार किया गया। 7 फरवरी को आई आपदा के बाद से 205 लोग लापता थे, जिनमें से 72 के शव बरामद किए जा चुके हैं। 132 लोग अभी भी लापता हैं।