Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
हल्द्वानी: उत्तराखंड के नैनीताल जिले के हल्द्वानी में स्थित बरेली-नैनीताल हाइवे पर बीते शनिवार की देर रात एक दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना हो गई।एक गाड़ी को हाइवे पर एक ट्रक ने जबरदस्त टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि गाड़ी के अंदर सवार टाइल्स के ठेकेदार और उनके 3 वर्ष के मासूम बेटे समेत चार सदस्यों की मौके पर ही दर्दनाक मृत्यु हो गई। जबकि ठेकेदार की पत्नी और उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो रखे हैं उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि दोनों घायलों को आनन-फानन में सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर उनका इलाज चल रहा है। गाड़ी इस हद तक दब गई थी कि गाड़ी के अंदर मौजूद लोगों को बाहर ही नहीं निकाला जा सका। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए हैं और घायलों को किसी तरह गाड़ी की बॉडी को काटकर बाहर निकाला जा सका।चौंका देने वाली बात यह है कि हादसे के बाद स्थानीय लोग गाड़ी से घायलों को निकालने में जुटे रहे लेकिन स्थानीय पुलिस नदारद रही। चलिए आपको पूरी घटना से अवगत कराते हैं। मिली गई जानकारी के अनुसार हल्द्वानी में इंदिरा नगर रोड निवासी टाइल्स के ठेकेदार 35 वर्षीय शाहिद रजा अपने भांजे की सगाई में सम्मिलित होने के लिए अपने परिवार के साथ बीते शुक्रवार को सितारगंज गए थे। समारोह में शामिल होने के बाद शनिवार की रात को शाहिद अपने परिवार के साथ ऑल्टो गाड़ी से वापस घर लौट रहे थे।