Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
चमोली: चमोली में आई आपदा के बाद शवों के मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। इस बीच शनिवार को रेस्क्यू टीम ने जोशीमठ के पास मारवाड़ी से अलकनंदा नदी किनारे एक और शव बरामद किया। चमोली आपदा में अब तक कुल 72 शव बरामद किए गए हैं। इसके अलावा अब तक 30 मानव अंग बरामद भी हो चुके हैं। आपदा में अभी भी 133 व्यक्ति लापता चल रहे हैं। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह बारिश के चलते तपोवन बैराज साइट पर एक घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन रोका गया। आपको बता दें कि सात फरवरी को ऋषिगंगा में आए सैलाब में 205 लोग लापता हुए थे। रेस्क्यू टीम अलकनंदा, धौलीगंगा के किनारे अलग-अलग टीमें बनाकर लापता व्यक्तियों की खोजबीन कर रही है। बैराज साइट पर बोल्डरों को विस्फोट से तोड़कर मलबे से लापता व्यक्तियों की तलाश की जा रही है।, रैणी में भी मलबे को हटाकर भी शवों को ढूंढा जा रहा है। जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने बताया कि आपदा प्रभावित गांवों में राशन, दवाओं के अलावा अन्य सुविधाएं भी लगातार पहुंचाई जा रही हैं।
यह भी पढ़ें - गढ़वाल: छोटे से गांव की बेटी रुचिता रावत को बधाई..NET परीक्षा में पाई कामयाबी