Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
अल्मोड़ा: घटते जंगलों के चलते वन्यजीव इंसानी बस्तियों में दाखिल हो रहे हैं। जो कि इंसानों के साथ-साथ वन्यजीवों के लिए भी घातक साबित हो रहा है। कहीं करंट लगने से हाथी जान गंवा रहे हैं तो कहीं वन्यजीव तेज रफ्तार वाहनों की चपेट में आ रहे हैं। ताजा मामला अल्मोड़ा के सोमेश्वर का है, जहां मैनोली नदी के किनारे एक गुलदार मृत पाया गया। गुलदार की मौत किस वजह से हुई, ये अभी पता नहीं चल पाया है। वन विभाग के अधिकारियों ने गुलदार के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना खीराकोट गांव के पास की है। जहां नदी किनारे एक नर गुलदार मृत अवस्था में मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तुरंत वन विभाग को दी। जिसके बाद विभाग की टीम मौके पर पहुंची और गुलदार का शव अपने कब्जे में लेकर उसे रेंज कार्यालय सोमेश्वर पहुंचाया। गुलदार के शव को पोस्टमार्टम के लिए रेस्क्यू सेंटर अल्मोड़ा कार्यालय ले जाया गया है।