देहरादून से दुखद खबर..फंदे पर लटका मिला 11वीं कक्षा का छात्र

11वी के छात्र के साथ आखिर हुआ क्या? उसने आत्महत्या की या फिर उसकी हत्य हुई? फिलहाल पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है।
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
Dehradun News: 11th grade student commits suicide in Dehradun
Image: 11th grade student commits suicide in Dehradun

देहरादून: आज के समाज में बच्चों की मानसिकता को आखिर हो क्या गया है? अब देहरादून से जो खबर हम आपको बताने जा रहे हैं, वो वास्तव में हैरान करती है। देहरादून में 11वीं का छात्र फंदे से लटका मिला। मौत की वजह क्या है, इसके असल कारणों की जांच हो रही है लेकिन पुलिस इसे अभी तक आत्महत्या का केस मानकर चल रही है। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं है। पुलिस का कहना है कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि सरकारी आवास में युवक फंदे पर लटका था। पुलिस उसे कोरोनेशन अस्पताल पहुंचाया, लेकिन देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। युवक की पहचान अरविंद कुमार, निवासी सर्वे स्टेट, हाथीबड़कला के रूप में हुई। पुलिस का कहना है कि अरविंद के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। उनकी जगह पर उसकी मां नौकरी करती हैं। अरविंद तीन भाइयों में मंझला था। उसका बड़ा भाई नौकरी करता है और छोटा भाई पढ़ाई करता है। अरविंद 11वीं क्लास में पढ़ता था। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। परिजन भी खुदकुशी के कारण के बारे में कुछ नहीं बता पाए। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। देखना है आगे क्या होता है।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: PUBG खेलते खेलते हो गया प्यार..प्रेमी से मिलने हैदराबाद से उत्तराखंड आई लड़की