Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
ऋषिकेश: उत्तराखंड के राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क के अंतर्गत एक दिल दहला देने वाली घटना हो गई। आज सुबह तकरीबन 4:30 बजे राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क के अंतर्गत आने वाली गौरी रेंज में तड़के सुबह तकरीबन 4:30 बजे एक हाथी ने नीलकंठ के लिए पैदल निकले एक 50 वर्षीय व्यक्ति को मौत के घाट उतार दिया है। जी हां, हादसे के बाद घटना स्थल पर हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में वन विभाग के कर्मियों को इस घटना के बारे में सूचित किया। सूचना मिलते ही वन विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचे और उन्होंने शव को कब्जे में लेकर उसका पंचनामा भर दिया। मृतक व्यक्ति की शिनाख्त नहीं हो पाई है।