Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
पिथौरागढ़: भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत इन दिनों शानदार फॉर्म में हैं। भारत को कई अहम मैचों में जीत दिलाने वाले ऋषभ पंत ने बीते शनिवार को एक बार फिर साबित किया है कि उन्हें मैच विनर क्यों कहा जाता है। ऋषभ पंत के शानदार शतक की बदौलत भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ चौथे और अंतिम टेस्ट में जीत हासिल की। पंत को शानदार शतक के लिए ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया। इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टेस्ट मैच की पहली पारी में विस्फोटक पारी खेलने वाले ऋषभ ने अपने खेल से आलोचकों को भी तारीफ करने पर मजबूर कर दिया। पंत ने 118 गेंद का सामना करते हुए 101 रन की शानदार पारी खेली। इस दौरान उन्होंने धैर्य और आक्रामकता का संतुलन बनाते हुए इंग्लैंड के गेंदबाजों को खूब परेशान किया। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और प्रतिद्वंद्वी टीम के कप्तान जो रूट ने भी ऋषभ पंत को सराहा। भारतीय दिग्गजों के साथ-साथ ऋषभ ने अपने खेल से पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज इंजमाम उल हक का दिल भी जीत लिया। इंजमाम उल हक ने ऋषभ पंत की जमकर तारीफ करते हुए उनकी तुलना वीरेंद्र सहवाग के साथ की। इंजमाम उल हक ने कहा कि ऋषभ पंत पर प्रेशर का कोई असर नहीं पड़ता। 146 पर 6 विकेट गिरने के बावजूद ऐसा लगा कि जैसे कोई बल्लेबाज पारी की शुरुआत कर रहा हो। पारी की शुरुआत में भी कोई ऐसा नहीं खेलता। यह खिलाड़ी दबाव मुक्त होकर अपना स्वाभाविक खेल खेलता है।