Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
देहरादून: भारत और इंग्लैंड के बीच में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे क्रिकेट मैच में ऋषभ पंत का जलवा बिखेरना जारी है। चौथे टेस्ट के दूसरे दिन भी ऋषभ पंत ने जबरदस्त बैटिंग करते हुए अपने टेस्ट करियर का तीसरा शतक जड़ा और इसी के साथ उन्होंने अपने सैकड़ों फैंस दिल भी जीता। भारतीय टीम के ओपनर और दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा ने भी ऋषभ पंत की जमकर तारीफ की। रोहित शर्मा पंत की बल्लेबाजी से काफी खुश दिखाई दिए। उन्होंने कहा कि पंत भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की जगह लेने के लिए पूरी तरह से तैयार हो चुके हैं। पंत ने सूझबूझ से बल्लेबाजी करते हुए और अपना आपा नहीं खोते हुए वॉशिंगटन सुंदर के साथ मिलकर टीम को मुश्किल परिस्थिति से बाहर निकाला और अपना तीसरा शतक जड़ा। पंत ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 118 गेंदों में 101 रनों की शानदार पारी खेली।