Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
पौड़ी गढ़वाल: पौड़ी गढ़वाल में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक का शव घर के अंदर पड़ा था। उसका गला रेता हुआ था, जिससे आशंका जताई जा रही है कि उसकी हत्या की गई है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। इस संबंध में मृतक के परिजनों की तरफ से पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है, पुलिस अपने स्तर पर मामले की जांच कर रही है। घटना कोटद्वार क्षेत्र की है। जहां आमपड़ाव क्षेत्र में पुलिस ने एक घर से संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव बरामद किया। युवक की गर्दन पर चोट के निशान थे। दाहिने हाथ के समीप खून से सना चाकू पड़ा था। मरने वाले युवक की शिनाख्त आमपड़ाव निवासी संजीव उर्फ सन्नी के रूप में हुई। संजीव अपने बड़े भाई सोनू के साथ क्षेत्र में रंगाई-पुताई का काम करता था।