Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
हरिद्वार: उत्तराखंड नशे के सौदागरों के निशाने पर है। पड़ोसी राज्यों से नशे की खेप लाकर उत्तराखंड में खपाई जा रही है। मामला हरिद्वार का है, जहां पुलिस ने दो तस्करों को स्मैक की खेप ले जाते पकड़ा। आरोपियों के पास से आधा किलो से ज्यादा मात्रा में स्मैक बरामद हुई है। बरामद स्मैक की कीमत करीब एक करोड़ रुपये बताई जा रही है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। कोर्ट में पेशी के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया गया। घटना लालढांग की है। जहां एसटीएफ को सूचना मिली थी कि दो युवक बरेली से स्मैक लेकर आ रहे हैं, स्मैक देहरादून ले जाई जानी है। देहरादून के युवाओं को नशे के जाल में घेरने का पूरा प्लान था। सूचना मिलते ही एसटीएफ और श्यामपुर पुलिस ने संयुक्त रूप से इलाके में घेराबंदी कर दी। क्षेत्र में आने-जाने वाले वाहनों की तलाशी के लिए अभियान शुरू किया गया।